प्रांतीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग के अनुसार, पेंगशी काउंटी में रहने वाला 60 वर्षीय वाला एक मरीज हुआंग उपनाम का है, जबकि झोऊ उपनाम की दूसरी मरीज एक 40 वर्षीय महिला है। दोनों की हालत गंभीर है।
उन लोगों के निकट संपर्क में आने वाले लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, स्थानीय अधिकारियों ने रोग नियंत्रण के साधनों का प्रयोग शुरू कर दिया है।
फरवरी की शुरुआत में सिचुआन में एच7एन9 का पहला मामला दर्ज हुआ था।
एच7एन9 एक बर्ड फ्लू है, चीन में सबसे पहले इस बीमारी से मनुष्यों के संक्रमित होने का मामला मार्च, 2013 में सामने आया। सर्दियों और वसंत ऋतु में संक्रमण फैलने की सबसे ज्यादा संभावना है।
dharmpath.com dharmpath