बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ऑनलाइन कार-बुकिंग सेवा को कानूनी रूप से वैध करने वाला चीन पहला बड़ा देश बन गया है और राष्ट्रीय स्तर पर इसे नवंबर से लागू किया जा सकता है।
‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शुक्रवार को एक रपट में कहा है कि प्रमुख उद्योगों ने इस नए नियम का चीन में उद्योग के विकास में एक मील के पत्थर के रूप में स्वागत किया है।
ऑनलाइन वेब सेवा प्रदाता दीदी चुक्सिंग ने एक खुले पत्र में गुरुवार को कहा कि वह उद्योगों के लिए नए नियमों और सरकार के समर्थन का स्वागत करते हैं।
दीदी का दावा है कि निजी वाहन सेवा क्षेत्र के 87 प्रतिशत चीनी बाजार पर उसका कब्जा है और यह चीन के 400 से अधिक शहरों में सेवाओं की पेशकश करती है।
दीदी की प्रतिस्पर्धी अमेरिका की उबर कंपनी ने कहा कि वह यथासंभव जल्द से जल्द संचालन लाइसेंस पाने को लेकर आश्वस्त है, और वह चीन की कंपनी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है। उबर वर्तमान में 60 चीनी शहरों को सेवाओं की पेशकश कर रही है।
इस नए नियम से स्थानीय अधिकारी यह निर्णय करने में सक्षम हो जाएंगे कि एक शहर में कितनी कारें होनी चाहिए और किराया बाजार की शक्तियों पर आधारित होना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath