चीन में ऑनलाइन भोजन आपूर्ति उद्योग में तेज विकास

वांग चीन की संर्च इंजन कंपनी बैदू का डिलीवर एजेंट है, जिसे ‘बैदू नाइट’ कहा जाता है। लाल पोशाक पहने ऐसे हजारों बैदू नाइट रोज चीन के 100 से अधिक शहरों में मोटरसाइकिल से ग्राहकों को खाना पहुंचाते हैं।

ये नाइट रोज जितने खाना की ग्राहकों की आपूर्ति करते हैं, उसमें 480 टन अनाज और 400 टन सब्जियों की खपत होती है। प्रत्येक डिलीवरी नाइट सालाना करीब 14 हजार किलोमीटर की दूर तय कर लेता है, यह दूरी शंघाई से न्यूयार्क की दूरी के बराबर है।

चीन में ऑनलाइन भोजन आपूर्ति सेवा में गत दो साल में अत्यधिक तेजी दर्ज की गई है। बाजार सर्वेक्षक एंफोडेस्क के मुताबिक, चीन की इंटरनेट आधारित रेस्तरां आपूर्ति सेवा ने 2015 की प्रथम तिमाही में 17.6 करोड़ ऑर्डर पर आपूर्ति की, जो साल-दर-साल आधार पर 340 फीसदी अधिक है।

21 वर्षीय वांग ने कहा, “यह थकाऊ काम है। आपको तेजी से आपूर्ति करनी होती है, ताकि और ऑर्डर ले सकें। कई बार यह काम काफी चुनौती भरा हो जाता है।” वांग पांच महीने पहले अपने गृह प्रांत शैंडोंग से बैदू नाइट बनने के लिए बीजिंग आया था।

बैदू के मुताबिक, उसकी भोजन आपूर्ति सेवा को 2015 में 11 फीसदी ऑर्डर शाम सात बजे के बाद मिले और तीन फीसदी ऑर्डर रात नौ बजे के बाद मिले।

वांग ने बताया कि इस काम में कमाई अच्छी होती है। वह हर महीने करीब एक हजार ऑर्डर पर आपूर्ति करता है और 9,000 युआन (1,386 डॉलर) से अधिक कमाता है, जबकि बीजिंग में 2014 में औसत मासिक आय 6,463 युआन मासिक रही है।

इस क्षेत्र में सेवा देने वाली प्रमुख ऑनलाइन कंपनियों में शामिल हैं वाईमाई डॉट बैदू डॉट कॉम, वाईमाई डॉट मीतुआन डॉट कॉम और एले डॉट मी।

वाईमाई डॉट मीतुआन डॉट कॉम के उपाध्यक्ष वांग हुवेन ने जनसंख्या घनत्व में तेज वृद्धि, सस्ता श्रम और रेस्तरां के विकल्पों की भरमार को इस उद्योग में दर्ज की जा रही तेजी का कारण बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493