चीन में ओजोन बना मुख्य वायु प्रदूषक

इकोनॉमिक इंफॉर्मेशन डेली द्वारा सोमवार को प्रकाशित रपट में चीन के राष्ट्रीय पर्यावरणीय जांच केंद्र के इंजीनियर मेंग जियाओयान के हवाले से बताया गया है कि चीन में ओजोन के क्षेत्रीय और मौसमी वितरण में एक नियमित तरह के पैटर्न का पता चला है। देश के दक्षिणी शहरों में ओजोन का घनत्व अधिक है, जबकि पूरे चीन में सर्दी की तुलना में गर्मी के मौसम में ओजोन के स्तर अधिक रहता है।

ओजोन की पहचान करना पीएम2.5 की बनिस्पत अधिक मुश्किल है। ओजोन अधिक हानिकारक भी है और यह श्वास प्रणाली, आंख और प्रतिरक्षा तंत्र के लिए खतरनाक है। ओजोन से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं।

चीन के मौसम-विज्ञान प्रशासन के मुताबिक, मानव निर्मित ओजोन प्रदूषण वाष्पशील कार्बनिक प्रदूषक और नाइट्रोजन ऑक्साइड से उत्पन्न होता है। चीने में इसके खतरे के बावजूद इसके बचाव और नियंत्रण प्रयासों में कई तरह की दिक्कते हो रही हैं।

पर्यावरणीय सुरक्षा विशेषज्ञ वांग यूसी के मुताबिक, चीन में जांच के तरीके अभी विकसित नहीं हुए हैं। इसके साथ ही सहायक कदमों और मानकों की भी यहां कमी है। इसके अलावा, ओजोन और पीएम2.5 के संयुक्त प्रभावों ने स्थिति अधिक मुश्किल कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493