चीन में कच्चा इस्पात का उत्पादन 20 साल में पहली बार घटा

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के आंकड़े के मुताबिक आलोच्य अवधि में उत्पादन साल-दर-साल आधार पर 1.3 फीसदी घटकर 40.997 करोड़ टन रहा। इस दौरान कच्चे लोहे का उत्पादन 2.3 फीसदी घटकर 35.694 करोड़ टन रहा।

चीन लोहा और इस्पात संघ (सीआईएसए) के अध्यक्ष झांग गुआंगनिंग ने कहा, “चीन के कच्चे इस्पात के उत्पादन ने संभवत: 2014 में अपना ऊपरी स्तर छू लिया।” उस दौरान प्रति व्यक्ति कच्चा इस्पात उत्पादन 600 किलोग्राम से अधिक हो गया था।

झांग ने लोहा और इस्पात उत्पादकों को उत्साहित करते हुए कहा कि वे औद्योगिक बदलाव करें और प्रणाली का उन्नयन करें। साथ ही नवाचार को बढ़ावा दें।

जनवरी-जून अवधि में 43 इस्पात कंपनियों (सीआईएसए के करीब आधे सदस्य) ने कहा कि मुख्य कारोबार में उन्हें कुल 18.55 अरब युआन का घाटा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि में हुए घाटे का करीब दो गुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493