चीन में कम्युनिस्ट पार्टी और सरकारी निकायों की होगी निगरानी

चीन की सर्वोच्च अनुशासन संस्था सीपीसी के सेंट्रल कमीशन फार डिसिपलिन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) द्वारा मंगलवार को जारी योजना के मुताबिक 47 निगरानी एजेंसियां सीधे उसके (सीसीडीआई के) प्रति जवाबदेह होंगी। सीसीडीआई को 139 केंद्रीय निकायों की गड़बड़ियों के बारे में जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निगरानी एजेंसियां पार्टी और सरकारी विभागों में बनाई गई हैं ताकि उच्च स्तर की अनुशासन संस्था इनके जरिए निचले स्तर की पार्टी समितियों और इसके सदस्यों की निगरानी कर सके। यह कदम पार्टी के अंदर निगरानी व्यवस्था के अभिन्न अंग के रूप में उठाया गया है।

सेंट्रल पार्टी और सरकारी विभागों को अंतर पार्टी निगरानी व्यवस्था के दायरे में लाना यह साबित करता है कि सीपीसी सभी स्तरों पर पार्टी को हर मामले में दुरुस्त रखने के प्रति कटिबद्ध है।

केंद्रीय स्तर पार्टी और सरकारी निकायों में कम्युनिस्ट पार्टी के 380,000 सदस्य हैं। इनका प्रभावी प्रंबंधन पूरे सार्वजनिक सेवा प्रणाली के लिए और साथ ही सभी स्तरों पर पार्टी सदस्यों के लिए अच्छे उदाहरण पेश करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493