चीन में कर्मचारियों को जबरदस्ती पेशाब पिलाई गई, तिलचट्टे खिलाए गए

बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में मरम्मत कराने वाली एक कंपनी ने अपनी क्षमता से कम काम करने वाले कर्मचारियों को जबरदस्ती पेशाब पिलाई, तिलचट्टे खिलाए और बेल्ट से मारा।

गुइझोऊ के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में हुई इस घटना की वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद लोगों ने इसकी काफी आलोचना की।

वीडियो में देखा गया कि दो श्रमिक पेशाब पीते समय अपनी नाक पकड़े हुए थे, जबकि अन्य को बेल्ट से मारा गया। इस घटना से समय वहां आम जनता भी मौजूद थी।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, कर्मचारियों को जबरदस्ती पेशाब पिलाई गई और तिलचट्टे खिलाए गए।

काम पूरा नहीं करने के लिए कुछ श्रमिकों को अपने सिर मुंडवाना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493