चीन में कुत्ता पालन पर ‘वन-डॉग’ नीति लागू

बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीन के शान्दोंग प्रांत के किंगदाओ शहर में एक नई नीति लागू की गई है, जिसके तहत लोग केवल एक ही कुत्ते को पाल सकते हैं और उन्हें उसका 400 युआन में पंजीकरण कराना होगा।

‘पीपुल्स डेली’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नई नीति सोमवार से प्रभावी हो गई है। इसके तहत मैसटिफ्स, जर्मन शेफर्ड्स और सेंट बर्नाड्स सहित 40 बड़ी नस्ल के कुत्तों के पालने पर प्रतिबंध है।

किंगदाओ सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के अधिकारी झाओ जुन ने बताया, “पालन के लिए एक योग्य कुत्ते को रेबीज का टीका लगा होना चाहिए और उसका एक लाइसेंस होना चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप को प्रत्यारोपित किया जाना चाहिए।”

इलेक्ट्रॉनिक चिप को कुत्ते के गर्दन के अंदर की त्वचा में प्रत्यारोपित किया जाता है, जिसमें कुत्ते, उसके मालिक और टीके से संबंधित जानकारी होती है।

इस नीति के तहत पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी।

‘पीपुल्स डेली’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुत्तों को शहर में पालने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के कारण यह एक गंभीर सामाजिक समस्या बन गए हैं।

इस नई नीति के तहत मालिकों को अपने कुत्तों का छह माह के भीतर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद प्राधिकरण नीति का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, जुर्माना और जानवरों को जब्त किया जा सकता है।

इस नीति से पहले पंजीकृत हुए कुत्तों पर यह नियम प्रभावी नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493