चीन में कोका कोला करेगा 4 अरब डॉलर का निवेश

पेय पदार्थ बनाने वाली शीर्ष कंपनी साल 1979-2014 के दौरान चीन में पहले ही नौ अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर चुकी है।

केंट ने कहा कि आकार के हिसाब से चीन हमारा तीसरा सबसे बड़ा बाजार है और भविष्य में हमारे कारोबार को बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

केंट ने कहा कि कुल 5.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ हुआबेई का नया संयंत्र उत्तरी चीन में उत्पादन सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। यह सालाना तौर पर कुल 25 करोड़ कार्टून का उत्पादन करेगा।

साल 2017 में संयंत्र के पहले स्तर के पूरा हो जाने के बाद 50 हजार वर्ग मीटर में फैली चार नई उत्पादन इकाइयां 10 करोड़ कार्टून का उत्पादन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493