कोयला खान में आग शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगी। बचावकर्मियों ने शनिवार को 21 शव निकाले। खान में फंसे एक अन्य खनिक की तलाश की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि जिशी शहर में स्थित कोयले की खान का संचालन सरकार के स्वामित्व वाला हीलोंगजियांग लोंगमे माइनिग होल्डिंग ग्रुप कर रहा है।
जिस वक्त आग लगी, खान में 38 खनिक काम कर रहे थे और 16 मजदूर वहां से बच निकलने में कामयाब रहे। बचावकार्य जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath