बीजिंग, 8 मई (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत में एक कोयले की खान में गैस का रिसाव होने से इस भयावह दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, युक्सियान काउंटी के जिलिनकियाओं कोलियरी में गैस रिसाव की घटना रविवार को हुई। उस समय कुल 55 खदानकर्मी खदान में काम कर रहे थे।
बचावदल ने 37 खनिकों को बचा लिया है।
dharmpath.com dharmpath