चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के बाद शंघाई में 3 मौतें

शंघाई-इन दिनों चीन में कोरोना का विस्‍फोट हो गया है। नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि शंघाई में लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके बावजूद आज वहां 3 मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। यहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इन मौतों की घोषणा करते हुए एक बयान में, शंघाई के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि उन्हें बचाने के पूरे प्रयास के बावजूद रविवार को अस्पताल में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि तीनों लोगों में पूर्व से चली आ रहीं कुछ स्वास्थ्य समस्‍याएं थीं।

शंघाई शहर के स्वास्थ्य आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़ितों की उम्र 89 से 91 के बीच थी और उनका टीकाकरण नहीं हुआ था। तीन सप्ताह पहले ओमिक्रोन संक्रमण के प्रकोप के बाद से, शहर सख्त लॉकडाउन में, जिससे निवासियों में आक्रोश है। लाखों लोगों को उनके घरों में कैद कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव वाले किसी भी व्यक्ति को क्‍वारंटीन केंद्रों में भेजा जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493