बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के 50 शहरों में खाद्य पदार्थो के औसत मूल्य में 21 मार्च से 30 मार्च के बीच गिरावट जारी रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दस दिन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के रुझान को दिखा सकते हैं, क्योंकि खाद्य पदार्थो की कीमतें सूचकांक की गणना में प्रयुक्त होने वाली कीमतों का करीब एक तिहाई भाग होती हैं। सीपीआई मुद्रास्फीति मापने का मुख्य पैमाना है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, 11 मार्च से 20 मार्च के बीच पोर्क, बीफ और मटन की कीमतों में कमी आई है।
सब्जियों की कीमतों में 6.4 फीसदी की गिरावट आई, जबकि कनोला और सोयाबीन के तेल की कीमतों में 0.4 फीसदी गिरावट आई।
बैंक ऑफ कम्युनिकेशन की पहले की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य कीमतों में कमी आने से मार्च के सीपीआई में गिरावट आने की उम्मीद है, जिसके साल दर साल 0.8 फीसदी से बढ़ने की संभावना रही है।
एनबीएस 12 अप्रैल को मार्च महीने का आधिकारिक सीपीआई जारी करेगा।
dharmpath.com dharmpath