चीन में गांधी जयंती मनाई गई

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में सोमवार को महात्मा गांधी की 148वीं जयंती मनाई गई। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इस मौके पर रामायण पर स्मारक डाक टिकट जारी किए।

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में सोमवार को महात्मा गांधी की 148वीं जयंती मनाई गई। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इस मौके पर रामायण पर स्मारक डाक टिकट जारी किए।

चीन के बहुत से नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए, जबकि स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के वाक्यों का अपनी मंडारियन भाषा में पाठ किया।

भारतीय दूतावास के कूटनीतिक मामलों के प्रभारी विल्सन बाबू ने कहा, “गांधी जी ने एक ऐसे दिन का सपना देखा था, जब एक स्वतंत्र भारत व एक स्वतंत्र चीन अपनी भलाई व एशिया और विश्व के लाभ के लिए भाईचारे व दोस्ती के जरिए सहयोग कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के हमारे नेता गांधी जी के विश्व शांति के आदर्शो व सभी मानवों के लिए सम्मान पर आधारित मजबूत भारत-चीन संबधों के निर्माण का प्रयास कर रहे हैं।”

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शंघाई में एक स्मारक व्याख्यान, एक वृत्तचित्र फिल्म की स्क्रीनिंग व भारतीय समुदाय के बच्चों की एक पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की।

चीन के कई शोधकर्ताओं के अहिंसा के आदर्शो पर शोध से महात्मा गांधी की चीन में लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनकी मां का नाम पुतलीबाई व पिता का नाम करमचंद गांधी था।

महात्मा गांधी का जन्मदिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493