चीन में गैर विनिर्माण पीएमआई में सुधार

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग (सीएफएलपी) द्वारा शनिवार को जारी मासिक सर्वेक्षण रपट के मुताबिक, गैर विनिर्माण क्षेत्र के लिए पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) जुलाई में बढ़कर 53.9 रहा है, जबकि जून में यह 53.8 दर्ज हुआ था।

चाइना लॉजिस्टिक्स इंफॉर्मेशन सेंटर के विश्लेषक वे वू ने कहा कि पीएमआई में लगातार दूसरे महीने यह वृद्धि क्षेत्र में विस्तार को दर्शाती है। इससे संकेत मिलते हैं कि गैर विनिर्माण गतिविधियां स्थिर बनी हुई हैं। गैर विनिर्माण पीएमआई से सेवा और निर्माण क्षेत्रों की कारोबारी गतिविधियों का पता चलता है। यदि पीएमआई की यह संख्या 50 से अधिक है तो इससे क्षेत्र में विस्तार का पता चलता है, जबकि 50 से कम रहने पर इसमें गिरावट का पता चलता है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, जुलाई में सेवा क्षेत्र उपसूचकांक 52.8 पर रहा है, जिससे सेवा उद्योग क्षेत्र में तेज विकास के संकेत मिलते हैं। परिवहन, डाक सेवाएं, दूरसंचार, प्रसारण, इंटरनेट, सॉफ्टवेयर और वित्त जैसे क्षेत्रों में पिछले महीने बढ़त देखी गई। वहीं, जुलाई महीने में निर्माण क्षेत्र का उपसूचकांक 60.1 पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493