देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कमी और आंधी चलने का अनुमान जताया गया है।
राष्ट्रीय मौसम विभाग केंद्र (एनएमसी) ने देश में दक्षिण से पूर्व की ओर शुक्रवार से रविवार तक तेज एवं ठंडी हवाएं चलने और उत्तरी, मध्य एवं पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी होने की बात कही है।
एनएमसी के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
वेधशाला ने बोहाई सागर, पीला सागर और पूर्वी चीन सागर में शुक्रवार को दिन भर तेज हवाएं जारी रहने का अनुमान जताया गया है।
देश में शुक्रवार को यातायात भीड़ बढ़ने की संभावना है क्योंकि शनिवार को सप्ताह भर चलने वाला वसंत उत्सव समाप्त होने जा रहा है।
गौरतलब है कि चीन में चार स्ततरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। देश में खराब मौसम के लिए लाल, उससे थोड़ बेहतर के लिए नारंगी, उससे बेहतर के लिए पीली और सबसे सटीक मौसम के लिए नीले रंग की चेतावनी प्रणाली है।
dharmpath.com dharmpath