चीन में ढही खदान के मालिक ने आत्महत्या की

खदान के ढहने से एक खदानकर्मी की मौत हुई है जबकि 17 अभी भी फंसे हुए हैं।

प्रशासन ने कहा कि शान्डोंग प्रांत की पिंगई काउंटी में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात 7.56 बजे यह दुर्घटना हुई। इस खदान में कुल 29 लोग काम कर रहे थे। इस हादसे में एक की मौत हो गई, चार सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि सात अन्य को बाहर निकाला गया।

खदान में जिस जगह खदानकर्मी फंसे हैं, बचावकर्मियों ने वहां तक पहुंचने के लिए छेद किया और खदानकर्मियों तक भोजन, पानी एवं संबंधित सामग्री पहुंचाई।

लिनयी के महापौर झांग शुपिंग ने बताया कि खदान में फंसे 17 लोगों को बाहर निकालने के लिए 700 से अधिक बचावकर्मी लगे हुए हैं।

यह खदान यूरोंग कंपनी की है, इसके मालिक मा कोंगबो ने रविवार तड़के दो बजे पानी में डूबकर आत्महत्या कर ली है।

खदान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493