चीन में तीन घाटियों के बांध देखने आने वाले पर्यटकों की सीमा तय

यांग्त्जे नदी तीन घाटियों का बांध पर्यटन विकास कं लि. ने बताया कि 7 फरवरी चीनी नववर्ष के मौके पर यह मनोरम जगह बंद रहेगी। इसके बाद 8 फरवरी से 13 फरवरी तक आनेवाले पर्यटकों की संख्या की सीमा तय कर दी गई है।

यह बांध चीन हुबेई प्रांत में स्थित है और यहां देश-विदेश से भारी मात्रा में पर्यटक जुटते हैं। सितंबर 2014 में इसे पर्यटकों के लिए खोला गया था। 2015 में यहां कुल 20 लाख पर्यटक आए और यह चीन के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493