अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस इलाके में साल 1966 के बाद पहली बारी ऐसा भयंकर तूफान आया। यांगचेंग शहर में गुरुवार को तेज हवाओं, भारी वर्षा और ओलावृष्टि के साथ तूफान फैक्ट्रियों और खेत होकर गुजरा जिससे कई घर गिर गए, तार के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और एक सोलर पैनल फैक्ट्री ध्वस्त हो गई, जहां खतरनाक रसायन रखे हुए थे।
शहर प्रशासन के अनुसार, तूफान व ओलावृष्टि के कारण 1,591 बेघर हुए पीड़ितों को दो काउंटियों में अस्थाई शिविरों में रखा गया है। बिजली, संचार और जल सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए बचाव दल रवाना हो गए हैं।
यांगचेंग शहर के बाहरी सीमा पर फ्यूनिंग और शेयांग जिले के कई गांवों में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
अब सबसे बड़ी चिंता रासायनिक रिसाव से बचना है जो सोलर पैनल वेयर हाउस में रखे गए थे। वेयर हाडस में सल्फ्यूरिक व नाइट्रिक एसिड, अमोनिया, हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और हाइड्रोजन फ्लोराइड रखे हुए थे।
dharmpath.com dharmpath