चीन में तूफान का कहर, 6 की मौत

बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। चीन में इस सप्ताहांत मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लापता हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तूफान से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चोंगकिंग में दो लोगों की मौत हो गई।

पिछले सप्ताह आए तूफान से हुबेई के कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हुई, जिस वजह से 171 घर ढह गए जबकि 649 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, चोंगकिंग में लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए और यहां से 1,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

नानजिग में 245.1 एमएम बारिश हुई जो 66 वर्षो का सबसे उच्च स्तर है।

इस स्थिति के मद्देनजर 120 घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जबकि प्रशासन ने अलर्ट का स्तर बढ़ाकर लाल कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493