बचाव अभियान से जुड़े एक स्थानीय राजमार्ग अधिकारी ने बताया कि लोग शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी शिनजियांग के मेतास और तेईचांगोऊ राजमार्गो पर फंस गए थे। बर्फीले तूफान के कारण राजमार्गो पर 60 सेंटीमीटर से एक मीटर की गहराई तक बर्फ जमा हो गई थी और दृश्यता भी काफी कम थी।
बचाव अभियान करीब 13 घंटे चला, जिसके बाद सभी यात्रियों और 145 वाहनों को शनिवार देर रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
dharmpath.com dharmpath