बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन में मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के मद्देनजर रविवार को पीले रंग की चेतावनी जारी की।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, गुइझू, हुनान, हुबेई और युन्नान प्रांतों में रविवार से सोमवार तक गरज के साथ 200 मिलीमीटर तक तेज बारिश होने की संभावना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से बाहरी गतिविधियां बंद करने और बाढ़ तथा भूस्खलन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
चीन में प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर रंगों पर आधारित चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली है। सबसे चिंताजनक स्थिति में लाल और उसके बाद नारंगी, पीले तथा नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।
dharmpath.com dharmpath