चीन में तूफान को लेकर पीली चेतावनी

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश व तूफान की आशंका के मद्देनजर गुरुवार को पीले रंग की चेतावनी जारी की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने बताया कि हीलोंगजियांग, जिलिन, लायोनिंग, इनर मंगोलिया, बीजिंग, तियानजिन, हेबेई, गुआंग्दोंग और युन्नान में गुरुवार से शुक्रवार के बीच भारी बारिश की आशंका है।

एनएमसी के अनुसार, जिलिन, हीलोंगजियांग और लायोनिंग में 180 मिमी तक बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आंधी और तूफान के भी आसार हैं।

एनएमसी ने स्थानीय प्रशासन से बाहरी गतिविधियां सीमित करने और तेज हवाओं तथा बाढ़ व भूगर्भीय आपदाओं को लेकर एहतियात बरतने के लिए कहा है।

चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। सबसे खराब मौसम के लिए लाल, उसके बाद संतरी, फिर पीली और सबसे कम खराब मौसम के लिए नीली चेतावनी जारी की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493