प्रांतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान ने दोपहर 3.40 बजे दस्तक दी। यह 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। तूफान दियान्मू से प्रांत में भारी बारिश हो रही है। हेनान प्रांत में गुरुवार को सुबह छह बजे तक 40,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनजर नीला अलर्ट जारी किया है।
गुआंग्शी के कई शहरों और काउंटी में पहले से ही बारिश हो रही है जबकि दक्षिणी हिस्सों में अधिक बारिश होने की संभावना है।
गौरतलब है कि देश में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सर्वाधिक गंभीर स्थिति के लिए लाल, उससे कमतर के लिए नारंगी, फिर पीली और नीले रंग का चेतावनी स्तर है।
dharmpath.com dharmpath