बीजिंग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में गुरुवार को तूफान लिन्फा पहुंचा, जिससे यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, यह शक्तिशाली तूफान गुआंग्डोंग प्रांत के जियाडोंग पहुंचा।
तूफान की वजह से रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और मछुआरों को उनकी हजारों नौकाओं के साथ बंदरगाह पर बुलाया लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath