बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन ने रविवार को दूरसंवेदी उपग्रह याओगान-30 का प्रक्षेपण किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसे गोबी मरूस्थल के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सुबह पूर्वाह्न 10.43 बजे प्रक्षेपित किया गया।
इस उपग्रह का इस्तेमाल परीक्षणों, भूमि सर्वेक्षणों, फसल की पैदावार के अनुमानों और आपदा राहत कार्यो में किया जाएगा।
लांग मार्च-2डी रॉकेट के जरिए याओगान-30 को ले जाया गया। यह लांग मार्च रॉकेट समूह का 227वां मिशन है।
चीन ने वर्ष 2006 में याओगान श्रृंखला का प्रथम उपग्रह प्रक्षेपित किया था।
dharmpath.com dharmpath