चीन में धुंध का कहर फिर बढ़ा

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले मंगलवार और बुधवार से बीजिंग-तिआनजिन-हेबेई के हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की धुंध रहेगी।

बीजिंग में अगले सप्ताह धुंध के व्यापक फैलाव को लेकर नारंगी स्तर की चेतावनी जारी की गई है, जिसके कारण सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल अपनी आउटडोर गतिविधियों को रद्द करेंगे।

बीजिंग के शिक्षा आयोग ने रविवार को कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों, किंडरगार्टन एवं पाठ्येतर प्रशिक्षण स्कूलों को अलर्ट के दौरान सोमवार से बुधवार तक अपनी सभी आउटडोर गतिविधियां रद्द कर देनी चाहिए।

बीजिंग सरकार ने राज्य में धुंध को देखते हुए नारंगी स्तर का अलर्ट जारी किया है, जो दूसरा उच्चस्तरीय स्तर है। नारंगी स्तर का अलर्ट जारी करने से अभिप्राय यह है कि निर्माणाधीन स्थलों को धूल बढ़ाने वाली गतिविधियों पर लगाम लगानी होगी, जबकि इस दौरान बुजुर्गो और बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493