बीजिंग, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्राकृतिक संपदा के प्रबंधन की मौजूदा प्रणाली में बदलाव करते हुए चीन की केंद्र सरकार किंग्घई प्रांत में राष्ट्रीय पार्क के प्रत्यक्ष प्रबंधन की योजना बना रही है। अब तक इस तरह के प्राकृतिक संपदा के प्रबंधन जिम्मेदारी स्थानीय सरकारें निभाती रही हैं।
वेबसाइट ‘चाइना डॉट ओआरजी’ पर गुरुवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सुधार के केंद्रीय अग्रणी समूह की बैठक में किए गए प्रस्तावों के तहत सांजियांगयुआन प्राकृतिक अभयारण्य को फिर से तैयार किया जाएगा।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह प्राकृतिक अभयारण्य केंद्र द्वारा नियंत्रित राष्ट्रीय पार्को की स्थापना के संदर्भ में एक प्रमुख परियोजना के तौर पर काम करेगा।
बयान के मुताबिक, “यह परियोजना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधन सुनिश्चित होंगे और इसे देशभर में लोगों द्वारा साझा किया जा सकता है।”
dharmpath.com dharmpath