नागरिक मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक परिपत्र के अनुसार, हुनान, गुआंगदोंग, गुइझू और युन्नान के स्थानीय प्रशासन से तूफान पर करीब से नजर रखने और समय पूर्व चेतावनी जारी करने को कहा गया है।
परिपत्र के मुताबिक, चीन के राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण आयोग ने तूफान से प्रभावित होने वाले इलाके के लोगों से एहतियातन कम से कम तीन दिनों की दैनिक आवश्यकता से संबंधित सामग्रियों का भंडारण कर लेने की सलाह दी है। आयोग ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर आपदा राहत के लिए आपात तंत्र सक्रिय किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath