चीन में पांडा 9 शिकारियों को जेल

झाओटोंग की शुइफु काउंटी कोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि झाओटोंग शहर के वांग वेंलिन को अवैध बंदूक से साल 2014 के अंत में एक विशाल पांडा का शिकार करने के लिए गुरुवार को 13 साल की सजा सुनाई गई, जबकि उसके भाई वांग वेनकाई को पांडा के अंगों की तस्करी के लिए 11 साल की सजा दी गई है।

दोनों पर 10,000 युआन (1,550 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया।

एक अन्य दोषी ली केकुआन को पांडा के अंगों की तस्करी के लिए चार साल की सजा दी गई है। उस पर 6,000 युआन का जुर्माना भी लगाया गया।

इन दोनों भाइयों ने अपने बचाव में कहा कि वे दिसंबर 2014 में अपनी भेड़ों पर हमला करने वाले को ढूंढ़ रहे थे, उन्होंने एक ‘बड़े जानवर’ को देखा और उस पर गोली चला दी। इसके बाद उन्हें पता चला कि यह विशाल जानवर पांडा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493