चीन में पालतू कुत्ता निकली लोमड़ी

बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के ग्वांगदोंग प्रांत में एक दंपति उस वक्त हैरत में पड़ गए, जब कुत्ता समझकर उनके द्वारा पाला गया जानवर वास्तव में लोमड़ी निकला।

‘चाइना डॉट ओरआरजी’ द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के मुताबिक, व्यक्ति ने पिछले सप्ताह बारिश के दौरान अपने घर के बाहर उस जानवर को बैठे देखा था। उन्होंने ठंड से कांप रहे उस जानवर को पालने का फैसला किया।

उनकी पत्नी ने उस जानवर को स्नान कराया, जिस दौरान उन्होंने कुछ अजीब पाया। उस जानवर की पूंछ असामान्य रूप से रोयेंदार थी।

उसके पास खतरनाक दिखने वाले दांत थे और शरीर से अजीब सी बू आ रही थी, जो धोने के बाद भी दूर नहीं हुई।

वह जानवर लोहे का पिंजड़ा खोलकर भागने में कामयाब हो गया, लेकिन बाद में घर की बाल्कनी में मिल गया।

जांच करने पर अधिकारियों ने पाया कि वह जानवर एक ऑर्कटिक लोमड़ी थी, जिसे किसी ने पालने का प्रयास किया था, लेकिन वह भाग निकली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493