चीन में पीले बुखार के प्रथम मामले की पुष्टि

पीतज्वर यानी येलो फीवर एक तीव्र वायरल रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। यह आमतौर पर अफ्रीका, मध्य एवं दक्षिण अमेरिकी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होता है।

झेजियांग प्रांत के 32 वर्षीय युवक में पीले बुखार के शुरुआती स्तर के लक्षण दिखाई दिए। इसमें बुखार और ठंड लगना शामिल है।

आयोग के मुताबिक, गुरुवार को स्वदेश लौटने के बाद उसका इलाज कराया गया। फिलहाल, मरीज की हालत गंभीर है। उसका यकृत कमजोर हो गया है और गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया है।

आयोग ने बीजिंग सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल एंड द चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा पेश किए गए जांच नतीजों की पुष्टि की।

बीजिंग और सीडीसी के विशेषज्ञों का पैनल मामले का मूल्यांकन करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि ज्वर का संचरण स्तर धीमा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493