नागरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आपदा में बाढ़, आंधी, सूखा, भूकंप, ठंड, बर्फबारी तथा जंगल में आग जैसी घटनाएं शामिल हैं।
प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 17 अरब युआन (लगभग 2.6 अरब डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। लगभग 271,000 लोगों को दूसरे जगह पर शरण लेनी पड़ी, जबकि लगभग 133,000 लोगों को आपात सहायता की जरूरत पड़ी।
बयान में कहा गया कि आपदा में 221,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, लगभग 15,000 मकान नष्ट हो गए तथा 16.7 लाख हेक्टेयर खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई।
dharmpath.com dharmpath