चीन में प्राचीन पीअनी पेड़ पर खिले 256 फूल

बीजिग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के लूओयांग शहर में पीअनी के एक प्राचीन पेड़ पर 256 फूल खिले हैं।

पीअनी का लाल रंग का खूबसूरत फूल होता है। लूओयांग शहर को पिअनी के शहर के रूप में जाना जाता है और यहां देशभर से पर्यटक इन फूलों का दीदार करने पहुंचते हैं।

पीअनी किंग नाम का यह पेड़ 120 साल पुराना है और यह 2.7 मीटर लंबा और 3.7 मीटर चौड़ है। पीअनी पार्क के एक कर्मी ने बताया कि एक बार इस पेड़ पर रिकार्ड 300 फूल खिले थे।

जियांगशी प्रांत से इन फूलों को देखने आए पर्यटक वांग ने बताया, “इस पेड़ की शाखाओं का आकार स्वाभाविक है, लेकिन यह सम्मोहक लग रहा है और इसके फूल बहुत खूबसूरत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493