समाचार पत्र के अनुसार, व्यापार संगठनों ने कहा कि साल 2015 में सात लाख टन प्लास्टिक थैलों का इस्तेमाल किया गया, जबकि साल 2007 में यह आंकड़ा 10 लाख टन था। बीच की अवधि में सालाना आठ लाख टन से कम शॉपिंग प्लास्टिक थैलों का इस्तेमाल किया गया।
रपट के मुताबिक, सात वर्षो में कुल मिलाकर यह कमी 84 लाख टन कच्चे तेल की खपत में कमी व 3 करोड़ टन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी के समतुल्य है।
ऊर्जा खपत को कम करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ने एक जून, 2008 को सुपरमार्केट व दुकानों को ग्राहकों को मुफ्त में प्लास्टिक बैग देने पर पाबंदी लगा दी थी, साथ ही 0.025 मिलीमीटर से पतले प्लास्टिक के थैले के उत्पादन व बिक्री पर भी पाबंदी है।
dharmpath.com dharmpath