योंगडिंग जिले की सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “इस बस में ताइवान का एक यात्रा समूह सवार था। योंगदिंग जिले में यह बस करीब 10.30 बजे सड़क पर पलट गई और चट्टानों से टकराते हुए कीचड़ में जा गिरी।”
बयान के अनुसार, 39 सीटों वाली यह बस जियामेन की एक यात्रा सेवा कंपनी द्वारा संचालित थी। बस में सवार 23 लोगों में 21 लोग ताइवान के रहने वाले हैं। जिनमें एक ड्राइवर और एक गाइड भी शामिल है।
लगभग एक बजे तक सभी जीवित यात्रियों को बस की छत के माध्यम से बाहर निकाला गया और योंगडिंग जिले के निकटतम दो अस्पतालों में भेजा गया।
बचाव दल ने कहा कि जब हादसा हुआ, तब काफी भारी बारिश हो रही थी। घटना की जांच शुरू हो गई है।
dharmpath.com dharmpath