चीन में ‘बाहुबली 2’ की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं

चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ के निर्माता शोबू यरलागड्डा ने कहा कि फिल्म को चीन में रिलीज करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

यरलागड्डा ने आईएएनएस से कहा, “हमारे वितरक (जिन्होंने चीन में ‘दंगल’, ‘पीके’ और ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ को रिलीज किया था) इस फिल्म को चीन में जल्द से जल्द रिलीज करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसमें कुछ महीने लग सकते हैं। अभी तक कोई भी तारीख तय नहीं की गई है।”

चीन में आमिर खान की ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। अब सभी की निगाहें ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ पर हैं।

गुरुवार को चीन में फिल्म ‘दंगल’ को एक महीन के अतिरिक्त विस्तार के साथ सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चलाने की अनुमति दी गई।

‘बाहुबली 2’ के भी चीन में अच्छा व्यापार करने की आशा की जा रही है।

एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित ‘बाहुबली-2’ में अभिनेता प्रभास और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो सौतेले योद्धा भाइयों की कहानी है जो एक प्राचीन साम्राज्य के स्वामित्व के लिए आपस में लड़ते हैं।

फिल्म में अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णनन और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493