चीन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तूफान के बाद 22 लोगों की मौत हो गई है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, यांगत्जे नदी से सटे क्षेत्रों में मंगलवार को अपराह्न् दो बजे से बुधवार तक तूफान आने का अंदेशा है। इसमें जियांग्शु, अन्हुई और हुबेई जैसे प्रांत शामिल हैं।

जियांग्शु और अन्हुई के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 150 मिलीमीटर तक बारिश होगी। दक्षिणपश्चिम चीन के तिब्बत, युन्नान, सिचुआन और चोंगकिंग और पूर्वोत्तर के हेलियोंगजांग में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन को लेकर स्थानीय प्रशासन को चेतावनी जारी की है।

चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें सर्वाधिक खराब मौसम के लिए लाल, उससे बेहतर के लिए नारंगी फिर पीला और सबसे निम्न स्तर के लिए नीले रंग की चेतावनी प्रणाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493