चीन में भीषण बाढ़, मृतकों की संख्या 130 हुई

प्रांतीय अधिकारियों ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि बाढ़ के कारण 16.3 अरब युआन की प्रत्यक्ष आर्थिक क्षति हुई है।

हेबेई में 18 से 20 जुलाई के बीच भारी बारिश हुई, जिसके कारण हेबेई के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन हुए और कुछ शहरों में जलजमाव की भारी समस्या खड़ी हो गई है।

भीषण बाढ़ के दौरान अपने कर्तव्य का सही से पालन नहीं करने के कारण हेबेई प्रांत में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

हेबेई मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है और जनता से बाढ़ से सचेत रहने के लिए कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493