भूकंप के बाद घरों की मरम्मत कराने वाले मुख्यालय की ओर से गुरुवार को कहा गया कि 2014 में आए विनाशकारी भूकंप का केंद्र लुदियान प्रदेश था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई थी, जिसमें 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 80,000 मकान नष्ट हो गए थे। इनमें से 48,605 घरों की मरम्मत पर 2.3 अरब युआन (35.2 करोड़ डॉलर) खर्च हुए।
कहा गया कि सभी अस्थायी तंबुओं को हटा दिया गया है।
पड़ोस के कियाओजीस व हुईजे प्रदेश और झाओयांग जिले के झाओटांग शहर में भी घरों की मरम्मत का काम पूरा हो गया है।
चीन ने नवंबर 2014 में क्षतिग्रस्त मकानों, सार्वजनिक संस्थानों व उद्योगों की मरम्मत के लिए तीन वर्षीय योजना शुरू की थी। इसके लिए केंद्रीय और प्रांतीय दोनों सरकारों ने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई थी।
dharmpath.com dharmpath