चीन में भूस्खलन से 2 की मौत

बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, नानझांग काउंटी के मिराज होटल के पीछे शाम लगभग 7.30 बजे मलबा ढहने से 15 लोग फंसे हुए हैं।

यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई।

इस तीन मंजिला इमारत ढहने से इमारत की पहली मंजिल पर होटलकर्मी और मेहमान फंस गए। बचाव कार्य जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493