चीन में मगरमच्छ के 400 बच्चे जब्त

बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की सीमा पुलिस ने ग्वांग्शी झुआंग क्षेत्र में सियामीस मगरमच्छ प्रजाति के कम से कम 399 बच्चे जब्त किए गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये सभी शुक्रवार को दोंगसिंस शहर में किराए के एक मकान में मिले हैं। ये सभी 15 दिनों के हैं, और 25 सेंटीमीटर लंबे हैं। इनकी वियतनाम से तस्करी कर यहां लाने की संभावना जताई गई है।

पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अपने घर सामान ले जाते देखकर उनसे सवाल करने की कोशिश की। इतने में दो व्यक्ति भाग निकले और तीसरा भागने की कोशिश में पकड़ा गया।

फेंगचेंगगैंग में जनवरी माह में भी बर्फ में जमे हुए 70 सियामीस मगरमच्छ समुद्री भोजन से लदे एक ट्रक से बरामद किए गए थे।

सियामीस मगरमच्छ दक्षिण-पूर्वी एशिया में लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल है। इनकी खाल का इस्तेमाल महंगे चमड़े के उत्पाद बनाने में किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493