बीजिंग, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन में कथित तौर पर भारत से मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बीजिंग, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन में कथित तौर पर भारत से मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्हें सात सितंबर को युनान के कुनमिंग हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। वे कोलकाता से आए थे।
उनके पास से 18 किलोग्राम भांग बरामद किया गया, जिसे उन्होंने अपने खाने के पैकेट व लैपटॉप के थैलों में छिपा रखा था।
भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, “हम तथ्य का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।”
चीन में मादक पदार्थो की तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसके लिए आजीवन कारावास से लेकर मौत की सजा तक का प्रावधान है।
जुलाई में कोलंबिया के एक मॉडल को चीन में मादक पदार्थो की तस्करी के लिए 15 वर्षो की सजा दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath