चीन में मानवाधिकार कार्यकर्ता को 7 साल कैद

बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की एक अदालत ने गुरुवार को सरकार को चुनौती देने के लिए एक मानवाधिकार कार्यकर्ता व वकील को सात साल कैद की सजा सुनाई।

तियानजिन शहर की एक अदालत ने एक संक्षिप्त व बंद दरवाजे के भीतर चले मुकदमे में दोषी पाए गए झोऊ शिफेंग को यह सजा सुनाई है।

झोऊ सजा पाने वाले उन सैकड़ों लोगों में पहले वकील हैं, जिन्हें मध्य 2015 के बाद से मानव अधिकार के लिए लड़ने वाले वकीलों, कार्यकर्ताओं और असंतुष्ट लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने झोउ को पांच सालों के लिए उनके राजनीतिक अधिकारों से भी वंचित कर दिया है।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, झोऊ ने चीनी शासन के लिए ‘संवेदनशील’ माने जाने मामलों के लिए लड़ाई की थी। साथ ही उनकी कानूनी फर्म फेंग्रुई इन मामलों को लेने वाले वकीलों का समर्थन करती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493