चीन में मिला अनूठा प्राचीन मकबरा

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के शांक्सी प्रांत में 800 साल पुराना कछुए की शक्ल का ईंट से बना मकबरा मिला है।

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के शांक्सी प्रांत में 800 साल पुराना कछुए की शक्ल का ईंट से बना मकबरा मिला है।

पुरातत्वविद बाई शुजहांग ने बताया कि किनसियान काउंटी के शानजुआंग गांव में एक ग्रामीण ने अप्रैल में जिन राजवंश (1115-1234) के इस मकबरे को खोजा। यह ग्रामीण अपने घर की नींव बनाने के लिए खुदाई कर रहा था। इसी खुदाई के दौरान यह मकबरा मिला।

मकबरे की ऊंचाई चार मीटर है। इसमें शवों को दफनाने के लिए एक मुख्य अष्टभुजाकार कमरा है। इसके अलावा पांच और छोटे कमरे भी हैं। ऊपर से देखने पर मकबरा कछुए जैसा लगता है।

मुख्य कमरे की दीवार पर ईंट से बनी 21 नक्काशियां मिली हैं। तीन नक्काशी एक-एक दीवार पर है। इसमें संतानों से जुड़ी लोक कथाएं बताई गईं हैं।

मकबरे में मिले मानव अवशेष से अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल कई पीढ़ियों ने किया होगा।

बाई ने कहा कि मकबरे की बनावट असामान्य है। इसमें मिली ईंट की नक्काशी इस मायने में भी खास हैं कि इससे तत्कालीन जिन राजवंश की अंत्येष्टि की प्रथाओं पर प्रकाश पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493