चीन में रविवार को शी को मिलेगा जीवनर्पयत शासन का अधिकार

बीजिंग, 10 मार्च (आईएएनएस)। चीन में रविवार को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की निर्धारित सीमा समाप्त होने जा रही है, जिसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जीवन र्पयत देश पर शासन करने का अधिकार मिल जाएगा।

मुख्य रूप से दस्तूर के तौर पर कार्य करने वाली संसद कम्युनिस्ट पार्टी के प्रस्ताव पर मुहर लगाएगी।

माओत्से तुंग की तरह अनिश्चित काल तक फिर किसी के द्वारा सत्ता हथियाने के खतरे को देखते हुए सम्मानित नेता देंग शियोपिंग ने चीन में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो अधिकतम कार्यकाल यानी 10 साल तक सत्ता में रहने की सीमा तय कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493