चीन में राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ी

चीन के राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के मुताबिक, इससे पर्यटन राजस्व में 421 अरब युआन (66.4 अरब अमेरिकी डॉलर) इकट्ठा हुए हैं, जो सालाना आधार पर 17.9 प्रतिशत अधिक हैं।

ये आंकड़ें अवकाश के दौरान 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगरपालिकाओं से इकट्ठा किए गए।

पर्यटकों में 11.4 करोड़ लोगों ने होटल में कम से कम एक रात बिताई, जो सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि दिन में रुकने वाले पर्यटकों की संख्या 41.2 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत अधिक है।

चीनी लोगों के लिए राष्ट्रीय दिवस अवकाश एक वार्षिक पर्यटन आयोजन बन गया है। इस दौरान लोग मौजमस्ती और मनोरंजन पर खासा खर्च करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493