चीन में ला नीना के मद्देनजर समुद्री आपदा अलर्ट जारी

प्रशासन का अनुमान है कि ला नीना के कमजोर मौसम पैटर्न से इस सर्दियों में देश के समुद्री क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

राष्ट्रीय समुद्री पर्यावरणीय पूर्वानुमान केंद्र (एनएमईएफसी) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी मध्य प्रशांत महासागर में ला नीना के कमजोर पड़ने का अनुमान है।

इस सर्दी शीतलहर अधिक सक्रिय हो सकती है और ला नीना की वजह से चीन के पूर्वी क्षेत्रों में अधिक हवा चल सकती है।

चीन के उत्तरी समुद्र क्षेत्र में दिसंबर में धीरे-धीरे बर्फ जमेगी।

केंद्र ने तूफान के बढ़ने और समुद्री बर्फ जमने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

एनएमईएफसी के उपनिदेशक यी शियाओले ने कहा कि प्रशासन समुद्र में बदलाव पर करीब से नजर रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493