चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सीएएएम) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रथम सात महीनों में वाहन उत्पादन साल दर साल आधार पर 0.8 फीसदी बढ़कर 1.36 करोड़ हो गया, जबकि इसकी बिक्री 0.39 फीसदी बढ़कर 1.33 करोड़ रही।
जनवरी-जून की अवधि के दौरान उत्पादन में वृद्धि 2.64 फीसदी, जबकि बिक्री में वृद्धि 1.43 फीसदी थी, लेकिन प्रथम सात महीने के दौरान इसमें कमी देखी गई।
सीएएएम ने कहा कि विकास में कमी का असर वाहनों के उत्पादन तथा बिक्री पर पड़ेगा।
प्रथम सात महीनों में वाणिज्यिक वाहनों के उत्पादन में 14.6 फीसदी, जबकि बिक्री में 13.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
अकेले जुलाई महीने में वाहन उत्पादन साल दर साल आधार पर 11.8 फीसदी की कमी के साथ 15.2 लाख वाहन पर पहुंच गया है, जबकि बिक्री 7.12 प्रतिशत गिरावट के साथ 15 लाख वाहन हो गया है, जो साल दर साल आधार पर लगातार तीसरे महीने में गिरावट को दर्शाता है।
इस गिरावट के लिए आर्थिक मंदी, प्रतिस्पर्धा तथा प्रथम श्रेणी के शहरों में खरीद कोटा नीतियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath