चीन में वित्तीय बाजार प्रणाली का आधुनिकीकरण

बैंक ऑफ चाइना के उपप्रमुख पान गोंगशेंग ने शनिवार को कहा कि बाजार को अधिक लचीला बनाने के लिए अधिक वित्तीय कारोबार को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सही एवं सटीक विकास के लिए इंटरनेट वित्त, उपक्रम निवेश फंड, औद्योगिक निवेश फंड, निजी शेयर निवेश फंड और परिसंपत्ति प्रबंधन को निर्देशित किया जाएगा।

पान ने कहा कि देश में विनिमय एवं ब्याज दरों में उदारीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा और संसाधन वितरण का दायरा बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बहुस्तरीय बाजार का विकास बिना पूर्व तैयारी के लेनदेन और शेयर बाजार, दोनों के लिए किया जाएगा, ताकि अधिक वित्तीय माध्यमों को संभव बनाया जा सके और प्रत्यक्ष वित्त को बढ़ाया जा सके।

विभिन्न निवेश जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी मुद्रा, बिल, सोना और बीमा बाजारों का समन्वय किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493